दाल के रेट अधिक होने से सरकार ने भी अपने संसाधनों से मसूर दाल पर आठ रुपये की सब्सिडी दी है। सचिव खाद्य एवं आपूर्ति सुशील कुमार ने बताया कि मसूर दाल के रेट पर सरकार की अनुमति मिल गई है।
राशन कार्ड धारकों की संख्या के अनुसार 23 हजार क्विंटल मसूर दाल की डिमांड केंद्र सरकार को भेजी गई है। जल्द ही दाल की आपूर्ति होते ही उपभोक्ताओं को सस्ते गल्ले की दुकानों पर चना के साथ मसूर की दाल भी मिलेगी।