फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: सस्ते राशन के लिए अब नहीं ले जाना होगा राशनकार्ड, मिलेगी यह बड़ी सुविधा

Mon, 08 Jul 2019 10:19 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सस्ता राशन लेने के लिए अब उपभोक्ताओं को कार्ड साथ में नहीं ले जाना पड़ेगा। राशन कार्ड ऑनलाइन होने से उपभोक्ता बायोमीट्रिक सिस्टम से अंगूठे का निशान लगाकर राशन प्राप्त कर सकेंगे।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने 30 जून तक उत्तराखंड को शत प्रतिशत राशन कार्डों का डाटा ऑनलाइन फीड करने का समय दिया था। जिसमें अब तक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 96 प्रतिशत राशन कार्डों का डाटा फीड कर दिया है। 

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सचिव सुशील कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार सस्ता राशन वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए राशन कार्डों का डाटा ऑनलाइन करने जा रही है। इससे उपभोक्ता राशन कार्ड पर प्रदेश के किसी भी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से राशन ले सकते हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सात हजार विक्रेताओं को दी बायोमीट्रिक मशीन

बायोमीट्रिक सिस्टम पर फिंगर प्रिंट से राशन प्राप्त कर सकते हैं। राशन कार्ड ऑनलाइन होने से उपभोक्ताओं को बैंक खातों की तर्ज पर राशन की डिटेल मिल सकेगी। जिससे उपभोक्ताओं को यह पता चल सकेगा, किस माह उसने कितना सस्ता राशन लिया।

प्रदेश में वर्तमान में 23 लाख राशन कार्ड धारक हैं। केंद्र के निर्देश पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने अब तक 96 प्रतिशत कार्डों का डाटा ऑनलाइन फीड कर दिया है। इसमें 95 प्रतिशत कार्डों में आधार कार्ड नंबर फीड किया गया। लेकिन यूडीआई से 37 प्रतिशत कार्डों का सत्यापन हुआ है। 

प्रदेश में 9200 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से  23 लाख उपभोक्ताओं को सस्ता राशन मिलता है। सात हजार विक्रेताओं को विभाग ने बायोमेट्रिक मशीनें दी है। लेकिन अभी तक इसका इस्तेमाल नहीं हो रहा है। अब विभाग बायोमीट्रिक मशीन के इस्तेमाल करने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर के साथ एमओयू करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें