फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में खनन के रेट में बढ़ोत्तरी, जानिए किस रेट पर बिक रहा खनन का पुराना स्टॉक

Fri, 31 Mar 2017 04:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट के चार माह तक खनन पर प्रतिबंध लगाने के आदेश के बाद देहरादून में रेता, पत्थर, बजरी के दामों में तेजी आ गई है। खनन कारोबारी पुराने स्टॉक को महंगे दामों पर बेचकर खूब चांदी काट रहे हैं।
विज्ञापन


खनन के पांच से दस गुना ज्यादा दाम वसूले जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को कुछ सप्लायर्स ने इस संबंध में एसडीएम से भी शिकायत की।  हाईकोर्ट के आदेश के बाद देहरादून की सौंग, टौंस और यमुना नदियों में 15 जगहों पर चल रहा खनन बंद हो गया।

इसके बाद पुराने स्टॉक धारक और दूसरे राज्यों से आने वाले ट्रक, ट्रॉली की कीमत अचानक पांच से दस गुना बढ़ गई। तीन दिन पहले तक बीस हजार रुपये में मिलने वाले ट्रक की कीमत 50 हजार से दो लाख रुपये तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस रेट पर ब‌िक रहा खनन

 चार हजार में मिलने वाली ट्रॉली के 20 से 60 हजार तक वसूले जा रहे हैं। पुराना स्टॉक मनमाने रेट पर बेचा जा रहा है। हिमाचल, हरियाणा आदि जगहों से आने वाला माल पहले ही यहां के मुकाबले महंगा था। अब तो इसके मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। 

वहीं देवभूमि बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश मल्होत्रा ने बताया कि खनन बंद होने से हजारों लोग बेरोजगार हो गए हैं। मजदूरों के परिवार के सामने आर्थिक  संकट खड़ा हो गया है। सप्लायर्स भी खाली बैठे हैं।

उन्होंने बताया कि शहर में कई जगह खनन सामग्री की अवैध मंडी चलती है। वह तो अब भी चल रही है। इस संबंध में उन्होंने एसडीएम सदर विनीत कुमार से भी बात की। उन्होंने खनन के मनमाने दाम वसूलने की शिकायत की है। एसडीएम ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। 

एडीएम प्रशासन हरबीर सिंह ने कहा कि अभी किसी ने सीधे तो रेट बढ़ने की शिकायत नहीं की है, लेकिन सोशल साइट्स के माध्यम से ऐसी शिकायत मिली हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें