फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोत्री नेशनल पार्क में बढ़ गया इन दुर्लभ वन्य जीवों का कुनबा

Sat, 23 Jun 2018 11:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
Gangotri National Park
विज्ञापन

गंगोत्री नेशनल पार्क में दुर्लभ वन्य जीवों का कुनबा बढ़ता जा रहा है। भारतीय वन्य जीव संस्थान एवं पार्क प्रशासन के ट्रैप कैमरों की मदद से स्नो लेपर्ड और भरल के अलावा करीब एक दर्जन से अधिक नई प्रजातियों के जीव देखे गए हैं।

विज्ञापन


वर्ष 1989 में गंगोत्री नेशनल पार्क की स्थापना के बाद केंद्र सरकार ने यहां मौजूद वन्य जीवों का पता लगाने के प्रयास किए थे, लेकिन गणना करना मुश्किल था। इसके बाद 2012 में पार्क प्रशासन और वर्ष 2015 में भारतीय वन्य जीव संस्थान ने नेलांग, गोमुख एवं केदारताल क्षेत्र में ट्रैप कैमरे लगाए। पार्क प्रशासन के 40 और डब्लूआईआई के 200 कैमरों की मदद से वैज्ञानिकों को सफलता मिली है। डब्लूआईआई के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. एस सथ्य कुमार के अनुसार बीते तीन साल में ही संस्थान को स्नो लेपर्ड, भूरा एवं काला भालू, लाल लोमड़ी, कस्तूरी मृग सहित एक दर्जन से अधिक दुर्लभ वन्य जीवों की तस्वीरें मिली हैं।

वर्ष 2016 में हर्षिल क्षेत्र में हिमालयी जंगली कुत्ता दिखा था, जबकि वर्ष 2017 में सैंड फॉक्स, अर्गली भेड़, लिंक्स बिल्ली, तिब्बती भेड़िया, तिब्बती खरगोश, उड़ने वाली हिमालयी गिलहरी आदि दिखाई दिए। इसके अतिरिक्त कीट, पक्षियों, जलचरों एवं रेंगने वाले जीवों की भी नई प्रजातियां दिखी हैं।
विज्ञापन


गंगोत्री नेशनल पार्क क्षेत्र में ट्रैप कैमरे लगने के बाद से कई दुर्लभ वन्य जीव दिखाई दिए हैं। वर्तमान में सिक्योर हिमालय प्रोजेक्ट के तहत क्षेत्र के वन्य जीवों एवं वनस्पतियों के संरक्षण सहित स्थानीय निवासियों के उत्थान के लिए कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

- श्रवण कुमार, उप निदेशक गंगोत्री नेशनल पार्क

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें