फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचारी कांग्रेसी नेता का घर हुआ नीलाम

Wed, 12 Mar 2014 11:46 AM IST
अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के हलद्वानी में नौ साल की बच्ची से दुराचार के आरोपी कांग्रेसी नेता इंतजार हुसैन के घर की पुलिस ने मंगलवार को कुर्की कर दी है। हालांकि आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन


घर का ताला तोड़ा गया
एसएसपी की ओर से इंतजार हुसैन पर ढाई हजार का इनाम भी घोषित कर दिया गया है। पुलिस ने उसकी तलाश में बरेली, रामपुर और मुरादाबाद के लिए कई और टीमें रवाना की हैं।

मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे सीओ लोकजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम जवाहर नगर पहुंची। वहां आरोपी इंतजार हुसैन के घर का ताला तोड़ा गया। इसके बाद एक-एक सामान बाहर निकालकर पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


इस दौरान आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सैकड़ों की भीड़ उसके घर के बाहर जुटी रही। कुर्की की कार्रवाई के दौरान कई महिला संगठन भी मौजूद रहे। सीओ लोकजीत सिंह ने बताया कि घर की तलाशी में मिले कुछ दस्तावेज और वस्तुएं मामले में जांच के लिए सील की गई हैं। कुर्की के बाद घर को सील कर दिया गया है।

एयर पिस्टल और चाकू भी मिला
आरोपी इंतजार हुसैन अपराधी प्रवृति का था। घर की कुर्की के दौरान पुलिस को इसके सबूत मिले। तलाशी के दौरान एक बड़ा चाकू और एयर पिस्टल एक थैले में छिपाकर रखे मिले। जिनका इस्तेमाल इंतजार लोगों को डराने में करता था। इसके अलावा कई संदिग्ध लोगों के नंबर और फोटो भी उसके घर में मिले।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें