युवक ने किशोरी के दोस्त के नाम से मैसेज भेजकर बगीचे में बुलाया और नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर पर दुष्कर्म की जानकारी दी तो भाई ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसआई पटेलनगर कुंदनराम ने बताया कि किशोरी की दोस्ती रोहित सती नाम के युवक से थी। छह मई को रोहित ने उसे शाम के वक्त बगीचे में मिलने के लिए बुलाया। पीड़िता रोहित समझकर मिलने गई तो वहां रोहित का दोस्त किशन मिला। उसने किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी को धमकाया। दूसरे दिन किशोरी ने परिजनों को घटनाक्रम बताया। सोमवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी किशन को गिरफ्तार कर लिया। मा.सि.रि.