शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
थानाध्यक्ष कुंदन राम आर्य ने बताया कि क्षेत्र की एक युवती ने राजस्व पुलिस के पास 15 अक्तूबर को रिपोर्ट दर्ज करते हुए कहा कि सारकोट के बलवंत सिंह द्वारा शादी का झांसा देकर उसका (युवती) का शारीरिक शोषण किया है, जिससे उसको एक बच्चा भी हुआ है।
थानाध्यक्ष राम ने कहा कि 31 अक्तूबर को राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को रिपोर्ट ट्रांसफर हुई, जिसके बाद हुई जांच के बाद शनिवार को आरोपी बलवंत को गिरफ्तार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी थराली की अदालत में पेश किया गया।
जांच और आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली टीम में महिला उपनिरीक्षक मीना आर्य, कांस्टेबल दिलीप और नितिन शामिल थे।