फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी: आज असम के साथ मुकाबला, उत्तराखंड के सामने करो या मरो की नौबत 

Fri, 03 Jan 2020 10:59 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • तीन हार के बाद उत्तराखंड टीम के लिए जीत बेहद जरूरी
  • उत्तराखंड-असम के बीच रायपुर स्टेडियम में हो रहा मैच  
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणजी ट्रॉफी में आज उत्तराखंड और असम के बीच मुकाबला हो रहा है। शुरुआती तीन मुकाबलों में हार का सामना करने के बाद उत्तराखंड टीम के सामने करो या मरो की स्थिति है। टीम की जीत के बाद ही उसके टूर्नामेंट में बने रहने की संभावनाएं रहेंगी।

विज्ञापन


जाहिर है कि इस मैच के नतीजे पर ही उत्तराखंड की आगे की राह काफी हद तक निर्भर करेगी। वहीं, पिछले मुकाबलों में बल्लेबाजी और गेंदबाजी के मोर्चे पर नाकाम रही उत्तराखंड के लिए इस मैच में बड़ी वापसी करने का दबाव भी होगा। मैच देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सुबह नौ बजे से शुरू हो गया। मैच की मेजबानी देहरादून में होने से दूनवासियों को भी रणजी मैच का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा।

तन्मय की कप्तानी में खेलेंगे उन्मुक्त

उत्तराखंड टीम के लगातार खराब प्रदर्शन को देखते हुए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने टीम की कमान तन्मय श्रीवास्तव को सौंपी है। उन्मुक्त की अगुवाई में टीम के लगातार खराब प्रदर्शन को देखते हुए सीएयू पर कार्रवाई का दबाव था। सीएयू ने भी कप्तानी में फेरबदल का संकेत दिया था। इस फेरबदल के बाद पहली बार उन्मुक्त तन्मय श्रीवास्तव की अगुवाई में मैदान में उतरे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें