फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहिया बाजार में एक घंटे तक बनी रही जाम की स्थिति

विज्ञापन
साहिया बाजार में बनी जाम की स्थिति। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
मुख्य बाजार में वाहन चालकों और दुकानदारों की मनमर्जी लोगों पर भारी पड़ रही है। मंगलवार को एक राशन डीलर बीच रास्ते में सरकारी राशन से भरे ट्रक को रोक राशन को उतरवाने लगा। जिससे मुख्य बाजार में जाम के हालात पैदा हो गए। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे तक सड़क पर जाम के हालात बने रहे। पार्किंग की व्यस्था न होने के कारण स्थानीय लोग दुकानों के बाहर ही वाहनों को पार्किंग कर देते हैं। जिससे आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि वाहन चालक मनमर्जी करते हुए सड़क पर ही बड़े वाहनों को रोक कर माल की लोडिंग और अनलोडिंग करते हैं। जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ता है। शिकायत के बाद भी तहसील प्रशासन ऐसे दुकानदारों पर कोई कार्रवाई नहीं करता। दुकानों में माल लोडिंग और अनलोडिंग के लिए समय निर्धारित होना चाहिए। मालूम हो कि साहिया बाजार जौनसार बावर के मुख्य पड़ाव में से एक है। रोजाना बड़ी संख्या में सड़क से वाहनों की आवाजाही होती है। ऐसे में कई मर्तबा वाहनों के आड़ा-तिरछा खड़े होने से जाम के हालात पैदा हो जाते हैं। राजस्व उपनिरीक्षक जयलाल शर्मा का कहना है मामले में दुकानदारों से वार्ता की जाएगी। दुकानों तक राशन लाने-ले जाने के लिए छोटे वाहनों का इस्तेमाल करने के लिए निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें