फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माह-ए-रमजान का हुआ आगाज, पहला रोजा रखकर अकीदतमंदों ने की अल्लाह की इबादत  

Tue, 07 May 2019 08:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

माह-ए-रमजान का आगाज हो गया है। मंगलवार को अकीदतमंदों ने पहला रोजा रखा। शाम को पानी और खजूर से रोजा खोलकर अल्लाह का शुक्रिया अदा किया। पहले दिन इफ्तार की खरीददारी के लिए बाजारों में समुदाय के लोगों की भीड़ उमड़ी। इनसे देर रात बाजारों में रौनक रही। 

विज्ञापन


मंगलवार अलसुबह रोजेदारों ने सहरी खाकर रोजे की नियत की। उसके बाद दिनभर अल्लाह की इबादत की। मस्जिदों में नमाजियों की खूब भीड़ रही। घरों में महिलाओं ने कुरान-ए-पाक की तिलावत पढ़ी। उधर, बाजारों में फल, खजूर सहित अन्य सामान की खरीददारी के लिए बड़ी संख्या में समुदाय के लोग उमड़े।

घरों में महिलाओं ने तरह-तरह के व्यंजन तैयार किए। शाम को मगरीब के बाद जैसे ही रोजा इफ्तार का एलान हुआ रोजेदारों ने खजूर और पानी से रोजा खोला। शाम को तराबी की नमाज पढ़ी गई। मस्जिदों में देर रात तक दबादत का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन


शहर मुफ्ती मोहम्मद सलीम अहमद कासमी ने बताया कि रमजान का महीना बरकत और रहमत बाला है। इस माह में जितनी इबादत की जाए, उतनी कम है। ऐसे में समुदाय के लोगों और नमाजियों को इस माह अधिक से अधिक इबादत करनी चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें