फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान 2019: रोजे के वक्त में 20 मिनट की बढ़ोतरी, सहरी में 11 मिनट घटे, इफ्तार में बढ़े नौ मिनट

Mon, 20 May 2019 09:52 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

कड़ी धूप और तापमान बढ़ने के साथ ही रमजान के रोजे के समय में भी लगातार इजाफा होता जा रहा है। पहला रोजा करीब 15 घंटे का था, जबकि 14वें रोजे तक 20 मिनट की बढ़ोतरी हो गई है।

विज्ञापन


गर्मी की शिद्दत के बावजूद रोजेदारों की इबादत में कोई कमी नजर नहीं आ रही, जबकि रोजे का वक्त हर रोज बढ़ता जा रहा है। लोग पूरी मजबूती से परवरदिगार के इम्तिहान में खरा उतर रहे हैं। सात मई को माहे रमजान का आगाज हुआ।

पहला रोजा सुबह तीन बजकर 54 मिनट से शुरू होकर शाम छह बजकर 53 मिनट पर पूरा हुआ, जबकि 14वां यानी मंझला रोजा सोमवार को सुबह तीन बजकर 43 मिनट पर शुरू होकर शाम सात बजकर दो मिनट पर पूरा होगा।
विज्ञापन


पहले रोजे से अब तक तड़के सहरी के वक्त में 11 मिनट की कमी दर्ज की गई, जबकि शाम को इफ्तार का वक्त 6:53 से बढ़कर 7:02 बजे पर पहुंच गया है, जिसमें नौ मिनट की बढ़ोतरी हुई।

इस हिसाब से रोजे का अंतराल 20 मिनट बढ़ गया। आखिरी रोजा पांच जून को होगा, जो 15 घंटे 36 मिनट का होगा। उस दिन सुबह 3:34 बजे सहरी और शाम 7:10 बजे इफ्तार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें