फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माह-ए-रमजान के पहले जुमे पर अकीदत व एहतराम से अदा की नमाज, मस्जिदों में उमड़े मोमिन

Sat, 11 May 2019 09:38 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
नमाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रमजान के पहले जुमे की नमाज हजारों लोगों ने विभिन्न मस्जिदों में अदा कर अपने गुनाहाें से तौबा की। नमाजियों की संख्या ज्यादा होने के चलते कड़ी धूप में भी मस्जिदों के बाहर और छतों पर सफे बिछाकर लोगों ने नमाज अदा की। जुमे की तकरीरों में रमजान की अहमियत बताई गई।

विज्ञापन


इस मौके पर पेश इमामों ने देश-दुनियां और समाज की खुशहाली की परवरदिगार से दुआ की, जिस पर सैकड़ों रोजेदारों ने एक आवाज में ‘आमीन’ कहा।  इसके साथ ही नगर निगम की ओर से सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त रही। वहीं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मस्जिदों के आस-पास पुलिसकर्मी तैनात रहे। 

शुक्रवार को माह-ए-रमजान के पहले जुमे की तैयारियां सुबह से ही शुरू हो गई। इस दौरान नमाजियों में खासा उत्साह देखने को मिला। अकीदतमंद बच्चों को साथ लेकर मस्जिदों में पहुंचे। पलटन बाजार जामा मस्जिद में शहर काजी मौलाना मोहम्मद अहमद कासमी ने तकरीर में कहा कि रमजान रहमत और बरकत का महीना हैं। इस महीने में रोजा रखने से खुदा खुश होता है। इसी पाक महीने में कुरान पाक नाजिल हुआ।
विज्ञापन


साथ ही कसरत के साथ तरावीह पढ़नी चाहिए। वहीं मुस्लिम कालोनी पार्क वाली मस्जिद में तकरीर करते हुए शहर मुफ्ती मोहम्मद सलीम अहमद कासमी ने जकात के बारे में बताया। जकात जरुरतमंदों, विधवा, अनाथ, दिव्यांग आदि को दें।

इसके अलावा ईसी रोड पर काजी अहसान, सना मस्जिद आजाद कॉलोनी में मुफ्ती वासिल, माजरा में मौलाना शाकिर ने नमाज अदा कराई। इसके बाद इफ्तार के लिए खजूर, फल और अन्य जरूरी सामान की खरीददारी करने के लिए अकीदतमंदों की बाजार में भीड़ उमड़ी रही। एलान के बाद रोजेदारों ने पानी और खजूर से रोजा खोल अल्लाह का शुक्रिया किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें