फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: खिताबी मुकाबला जीत रामपुर हॉस्टल बना हॉकी का चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
Iतीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का समापनI
विज्ञापन

Iमहाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर के मैदान में आयोजित स्व. केके मेमोरियल हॉकी प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। इस मौके पर रामपुर हॉस्टल की टीम ने 3-2 के स्कोर से खिताबी मुकाबला जीत चैंपियनशिप अपने नाम की।I
विज्ञापन

Iतीन दिवसीय प्रतियोगिता में आठ टीमों ने प्रतिभा किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्पोर्ट्स हॉस्टल रामपुर और मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई इटावा की टीम के बीच खेला गया। इसमें रामपुर हॉस्टल ने जीत हासिल की। इससे पहले दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई इटावा और बारूद हॉकी क्लब के मध्य खेले गए मैच में कॉलेज ने जीत हासिल की। जबकि दूसरे मैच में स्पोर्ट्स हॉस्टल रामपुर ने मालवीय हॉकी क्लब वाराणसी को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले का शुभारंभ विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा ने बतौर मुख्य अतिथि किया। अंत में विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय हॉकी अंपायर मोहित रावत और अश्वनी सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी रविंद्र भंडारी, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी प्रो. दुष्यंत राणा, सौरभ पटवाल, सुल्तान, रुपिन यादव, शुभम, पंकज रावत, आशीष, अमित कटारिया आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें