फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: साहिया में रामलीला का मंचन शुरू, रावण तपस्या से हुआ शुभारंभ

Mon, 02 Nov 2026 07:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- राम-भरत समेत चारों भाइयों का जन्म और रावण के कैलाश पर्वत हिलाने के दृश्य दिखाए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

साहिया। न्यू एकता रामलीला एवं सांस्कृतिक मंच की रामलीला का मंचन शुरू हो गया है। सनातन धर्म मंदिर प्रांगण में आयोजित रामलीला के पहले दिन रावण तपस्या, कैलाश पर्वत हिलाने और भगवान श्रीराम सहित चारों भाइयों के जन्म के प्रसंगों का मंचन किया गया।
विज्ञापन


रामलीला का उद्घाटन पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य गुड्डू सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि लोगों को भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। साथ ही युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। समिति अध्यक्ष मजीत मस्तान ने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग और एकता से इस बार नए अंदाज में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। इस दौरान रमेश चंद, सुनील कुमार, गोपाल, सुभाष भाटी, ज्ञान सिंह राय, मोहन भाटी, स्वराज वर्मा और शांति प्रसाद वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें