फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के इशारे पर रोके गए रामदेवः बालकृष्ण

Wed, 25 Sep 2013 12:39 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर सुरक्षाकर्मियों की ओर से बाबा रामदेव को काफी देर तक रोके रखना और कई दौर की तलाशी लेने की कार्रवाई को आचार्य बालकृष्ण ने कांग्रेस सरकार की साजिश करार दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा केंद्र सरकार अब बाबा रामदेव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपमानित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है।

पढ़ें, चर्चा में कुजंवाल द्वारा 'अवैध नियुक्ति', भाजपा की साजिश

भारत सरकार के इशारे पर हुआ खेल
सीबीआई कोर्ट से निकलते ही मीडिया से मुखातिब बालकृष्ण ने कहा कि जब हीथ्रो हवाई अड्डे पर बाबा रामदेव ने सुरक्षाकर्मियों की ओर से किए जा रहे अपमान के बारे में वहां के अधिकारियों से पूछा तो उन्होंने कहा कि ऐसा करने के लिए भारत सरकार ने कहा है।

आचार्य ने बताया कि ब्रिटिश अधिकारियों ने यहां तक कहा कि इसके लिए उन पर भारत सरकार ने बेहद दबाव डाला हुआ है। कहा कि वीजा से संबंधित कोई समस्या थी ही नहीं। यह केंद्र की सुनियोजित साजिश थी।
विज्ञापन


पढ़ें, मेडिकल और इंजीनियरिंग के छात्रों को मिलेगा 'लैपटॉप'

रामदेव अपना राजनीतिक दल बनाएंगे
उन्होंने कहा कि रामदेव अपना राजनीतिक दल बनाएंगे। कहा कि वे और बाबा जेल जाने के लिए भी तैयार हैं। यहां तक कि सरकार चाहे तो पतंजलि योगपीठ पर भी कब्जा कर ले, बस विदेश में जमा काला धन भारत ले आए।

कहा कि जब तक भ्रष्टाचार का खात्मा और विदेश से काला धन वापस भारत नहीं लाया जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

पढ़ें, पढ़ाई-लिखाई चौपट, स्कूल में ताला ठोक आए 'विद्यार्थी'

15 को सीबीआई कोर्ट में होंगे पेश
फर्जी पासपोर्ट मामले में आरोपित आचार्य बालकृष्ण मंगलवार को सीबीआई की स्पेशल मजिस्ट्रेट प्रीतू शर्मा की कोर्ट में सुनवाई के लिए पेश हुए। हालांकि, एक वरिष्ठ अधिवक्ता की मृत्यु होने के कारण कोर्ट की कार्यवाही नहीं हो पाई।

इस पर बालकृष्ण की सुनवाई के लिए अगली तारीख 15 अक्तूबर तय कर दी गई। इसके बाद कोर्ट से बाहर निकले बालकृष्ण ने बातचीत में खुद को बेकसूर बताया। कहा कि केंद्र सरकार बेवजह उन्हें परेशान कर रही है, क्योंकि उन्होंने और बाबा रामदेव ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बिगुल फूंका था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें