पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में अमित शाह के दोबारा बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर सोमवार को बाबा रामदेव ने महायज्ञ का आयोजन किया।
हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में सोमवार की सुबह सिक्किम से आए लोगों के साथ इस महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान रामदेव ने कामना की कि अमित शाह अपनी दूसरी पारी में और बेहतर काम करें।
बाबा रामदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह मिलकर देश का नाम दुनिया में ऊंचा करें। रामदेव ने सुझाव देते हुआ कहा कि भारतीय सेना में योगा को बढ़ावा देना चाहिए। इससे सैनिक स्वस्थ्य और फुर्तीले होंगे। आपको बता दें कि अमित शाह को दूसरी बार सर्व सम्मति से बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें...
अमित शाह के साथ यूपी में बतौर सह प्रभारी काम कर चुके और वर्तमान में झारखंड के प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पार्टी को एक बार फिर डायनामिक लीडरशिप मिली है।
उन्होंने कहा कि सांगठनिक क्षमता जितनी अमित शाह के पास है, उतनी कम ही नेताओं में होती है। त्रिवेंद्र ने कहा कि शाह ने पिछले कार्यकाल में संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं में आगे बढ़ने की ललक पैदा करने का काम किया है। शाह के समय पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनकर उभरी है।