फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले सिंघल, 'राम मंदिर के लिए अच्छा माहौल'

Fri, 05 Dec 2014 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक अशोक सिंघल ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम का मंदिर शीघ्र बनेगा। कई मुद्दों को लेकर सिंघल ने हरिद्वार में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट की। साथ ही यति सम्राट स्वामी प्रकाशानंद महाराज की समाधि और प्रतिमा के दर्शन भी किए।
विज्ञापन


बनेगा भव्य मंदिर
बृहस्पतिवार सायं अशोक सिंघल हरिद्वार स्थित जगद्गुरु आश्रम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए माहौल सुखद है। चारों ओर से ऐसे आसार नजर आ रहे हैं कि अब रामलला की भूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि ब्रह्मलीन प्रकाशानंद महाराज ने विहिप की ओर से आयोजित प्रथम धर्म संसद की अध्यक्षता की थी। महाराज से उनका संबंध वर्ष 1945 से रहा। प्रकाशानंद महाराज को विहिप के संस्थापकों में से एक कहा जाता है। परिषद का जो ढांचा आज खड़ा हुआ है उसकी नींव में भी प्रकाशानंद महाराज की कल्पना है।
विज्ञापन


हिंदुत्व का होगा उत्थान
शारदापीठाधीश्वर स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज के साथ अशोक सिंघल ने देर तक विभिन्न राष्ट्रीय प्रश्नों पर चर्चा की। आने वाले दिनों की कल्पना करते हुए अशोक सिंघल ने कहा कि अब विश्व में हिंदुत्व का उत्थान होकर रहेगा। सनातन परंपराएं लगातार आगे बढ़ती रहेंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें