फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: ऋषिकेश से अयोध्या के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, पहले दिन गिने-चुने यात्री हुए रवाना

Wed, 10 Jan 2024 10:20 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

यह बस गुरुवार सुबह 11:00 बजे अयोध्या पहुंचेगी। अयोध्या से शाम 5:30 बजे ऋषिकेश के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
ऋषिकेश से अयोध्या के लिए बस शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोडवेज बस को पूजा-अर्चना के बाद ऋषिकेश से अयोध्या के लिए रवाना किया गया। पहले दिन बस में गिने-चुने यात्री थे। बुधवार को बस हरिद्वार से चलकर आईएसबीटी ऋषिकेश पहुंची। ऋषिकेश डिपो में पूजा-अर्चना के बाद बस शाम 7:00 बजे अयोध्या के लिए रवाना की गई।

विज्ञापन


बस को रवाना करने से पहले रोडवेज हरिद्वार डिपो के सहायक महाप्रबंधक सुरेश चौहान और ऋषिकेश डिपो के यातायात अधीक्षक अनुराग पुरोहित ने पूजा-अर्चना की। बस को रवाना करने से पहले नारियल भी फोड़ा गया।

सबके राम: मैं दूंगी राम मंदिर के लिए सबसे पहले कुर्बानी...वृद्धा का उत्साह देखकर जब हैरान रह गए थे निशंक

विज्ञापन

पहले दिन बस में गिने-चुने यात्री ही रवाना हुए। जिसमें कुछ हरिद्वार, कुछ मुरादाबाद और कुछ बरेली के थे। यह बस गुरुवार सुबह 11:00 बजे अयोध्या पहुंचेगी। अयोध्या से शाम 5:30 बजे ऋषिकेश के लिए रवाना होगी।

हरिद्वार डिपो के एजीएम सुरेश चौहान ने बताया कि ऋषिकेश से अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू होने से स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा। ऋषिकेश यातायात अधीक्षक अनुराग पुरोहित ने बताया कि जल्द ही बस में ऑनलाइन बुकिंग होगी। इस अवसर पर हरेंद्र कुमार, जगदीश माथुर, अंकित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें