दर्शन कर शाम को वापसी कर सकें, ऐसा रखा गया समय
दून-अयोध्या बस सेवा शुरू करने के लिए ग्रामीण डिपो देहरादून-दिल्ली मार्ग पर अपनी दो सेवाओं को बंद कर इन बसों को अयोध्या के लिए चलाएगा। दून से चलने वाली बस सेवा का समय इस तरह निर्धारित किया गया है कि बस देहरादून से चलकर अयोध्या सुबह 5:30 बजे तक अयोध्या पहुंच जाए। इसके पीछे परिवहन विभाग का तर्क है कि अयोध्या में प्रभु राम के मंदिर में प्रातःकाल दर्शन का समय सुबह सात बजे से 11 बजे तक है। ऐसे में तड़के पांच बजे पहुंचकर दर्शनार्थी ठीक से मंदिर में दर्शन कर सकेंगे। उधर अयोध्या से वापसी में 3:30 और 5:30 बजे बस सेवा का समय रखा गया है, ताकि दर्शनार्थी दर्शन कर शाम के समय वापसी कर सकेंं।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अब हिमालय और माउंट एवरेस्ट भी फतह करेंगे होमगार्ड, पहल करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा प्रदेश
यह होगा रूट
हरिद्वार, नजीबाबाद , मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, सिधौली, लखनऊ, बाराबंकी और अयोध्या धाम
मुख्यमंत्री के निर्देशों के पालन में ऋषिकेश, हरिद्वार और देहरादून से अयोध्या के लिए परिवहन निगम बस सेवा शुरू करने जा रहा है। इसकी समय सारिणी तय है। बस सेवा के संचालन के लिए अभी दिन निर्धारित नहीं हो पाया है। इस सप्ताह यह बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। -
संजय गुप्ता, मंडलीय प्रबंधक संचालन, परिवहन निगम