भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन के अनुसार अयोध्या से भूमि पूजन का सीधा प्रसारण होगा। पार्टी कार्यालय में सीधा प्रसारण बड़े पर्दे पर देखा जाएगा।
साढ़े चार बजे से सुंदर कांड का पाठ और सूर्यास्त होने पर पार्टी कार्यालय दीपक की रोशनी से जगमगाएगा। भाजपा प्रदेश कार्यालय के अतिरिक्त प्रदेश में संभाग कार्यालय हल्द्वानी, जिला कार्यालयों व कार्यकर्ताओं व जन सामान्य द्वारा अपने अपने स्थानों व निवास पर दीपोत्सव मनाया जाएगा।
श्रीराम मंदिर शिलान्यास का होगा लाइव प्रसारण
अयोध्या में श्रीराम मंदिर शिलान्यास का आज भाजपा महानगर कार्यालय में लाइव प्रसारण होगा। कार्यकर्ता अपने घर से ही इसमें शामिल होंगे। महिला मोर्चा शाम 6:30 बजे कार्यालय में रंगोली बनाएंगी।
इसके अलावा सभी मंडलों एवं बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता अपने आवास पर 11-11 दीये जलाएंगे। इस दौरान महामंत्री सतेंद्र नेगी, रतन चौहान, अनंत सागर, उदय सिंह पुंडीर, संदीप मुखर्जी, विजय भट्ट, विजय थापा, बबलू बंसल, श्याम पंत, राजीव उनियाल आदि मौजूद रहे।