एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि डीआईजी के निर्देशानुसार शहर को पांच जोन में बांटा गया है। यहां के प्रभारी डीएसपी स्तर के अधिकारी रहेंगे। सेक्टर प्रभारी थाना इंचार्ज रहेंगे। अपने अपने क्षेत्रों में खासकर मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैनी नजर रखी जाएगी। उकसाने वाले लोगों पर भी पुलिस नजर बनाकर रख रही है। एलआईयू और अन्य सूचना तंत्र को मजबूती से काम करने के लिए निर्देशि दिए गए हैं।
बुधवार को शहर में हर स्थिति पर नजर रखी जाएगी। एसपी सिटी, देहात समेत सभी अधिकारियों को इस संबंध में ब्रीफ कर दिया गया है। किसी कार्यक्रम पर रोक नहीं रहेगी, लेकिन उकसाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग को कायम रखने के लिए भी दिशा निर्देश दिए गए हैं।
-अरुण मोहन जोशी, डीआईजी देहरादून