फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मन फिल्म ‘बेस्ट चांस’ में दिखेंगे 'राम-लक्ष्मण'

Thu, 28 Nov 2013 07:21 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
जर्मन फिल्म 'बेस्ट चांस' की शूटिंग के लिए कलाकार दो दिसंबर को देहरादून एक्सप्रेस से हरिद्वार पहुंचेंगे। बताया गया कि बालावाली, रायसी और ऋषिकेश में फिल्म के कई शॉट फिल्माए जाएंगे।
विज्ञापन


दो दिसंबर को हरिद्वार पहुंचेंगे
फोकस इंडिया कांदीवली मुंबई के निर्देशन में बन रही जर्मन फिल्म ‘बेस्ट चांस’ के निर्माता निर्देशक फिल्म कंपनी लिविलिंगस मुनिच के कलाकारों की टीम के साथ यहां पहुंचेंगे। सभी कालाकार देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस (दून एक्सप्रेस) से दो दिसंबर को हरिद्वार पहुंच जाएंगे।

इसके बाद सभी ऋषिकेश के लिए प्रस्थान करेंगे। तीन दिसंबर को टीम ऋषिकेश में शूटिंग करने के बाद चार दिसंबर को रायसी और बालावाली पहुंचेगी। जहां रेलवे के लंबे पुल पर कई सीन फिल्माए जाएंगे।
विज्ञापन


गंगा किनारे और जंगल के सीन भी शूट किए जाएंगे। हरिद्वार रेलवे के स्टेशन के अधीक्षक एसएन पांडे ने बताया कि टीम आने के पर भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए रेलवे की ओर से तैयारी की जा रही है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें