फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पान सिंह तोमर’ के बाद ‘बुलेट राजा’ बने तिग्मांशु

Thu, 28 Nov 2013 07:10 PM IST
अमर उजाला, लैंसडौन
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्मी दुनिया में नामचीन हस्ती बन चुके लैंसडौन के फिल्मकार तिग्मांशु धूलिया की अगली फिल्म ‘बुलेट राजा’ शुक्रवार 29 नवंबर को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में लैंसडौन के मूल निवासी धूलिया पान सिंह तोमर जैसी चर्चित फिल्म भी बना चुके हैं। नगर में धूलिया की फिल्म को लेकर काफी चर्चाएं हैं।

मौजूदा दौर के बदलावों को दिखाया गया
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भैरवदत्त धूलिया के पौत्र तिग्मांशु के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बुलेट राजा’ में लखनऊ की तहजीब, सभ्यता संस्कृति और मौजूदा दौर में हो रहे बदलावों दिखाया गया है।

तिग्मांशु के बड़े भाई हिमांशु धूलिया ने फोन पर बताया कि फिल्म में सैफ अली खान और सोनाक्षी सिंहा हैं।

फिल्म की स्टोरी और गीत संगीत लोगों को काफी पसंद आएंगे। अब तक तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बनी प्रियंका चोपड़ा की फैशन और चालीस की लोकल ट्रेन बेहतर फिल्मों में एक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानसिंह तोमर और गैंग आफ वासेपुर ने उन्हें कई अवार्ड दिलाए। पानसिंह तोमर में धूलिया को बेस्ट क्रिटिक अवार्ड भी मिला। अपने शहर के तिग्मांशु की एक और फिल्म को लेकर यहां के लोगों में खासा क्रेज है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें