फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन आज : बहनों ने खरीदीं स्वदेशी राखियां

विज्ञापन
ऋषिकेश बाजार में राखी खरीदतीं मह‌िलाएं। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। आज बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधेंगी। राखी पर्व को लेकर रविवार को दिनभर बाजारों में मिठाई और राखी की दुकानों पर भीड़ लगी रही। पिछले साल के मुकाबले इस साल ग्राहक कम होने के कारण दुकानदारों के चेहरे से रौनक नदारद रही।
विज्ञापन

रविवार को शासन ने त्योहार के चलते बाजार खोलने की अनुमति दी थी। तीर्थनगरी का त्रिवेणी घाट रोड, क्षेत्र रोड, लक्ष्मणझूला रोड, तिलक रोड, रेलवे रोड, हीरालाल मार्ग, हरिद्वार मार्ग, देहरादून मार्ग आदि पर राखी खरीदने वालों की भीड़ लगी रही। इस बार कोरोना संक्रमण और चाइनीज आइटमों के बहिष्कार के चलते बाजारों में ग्राहकों की संख्या कम थी। जबकि पिछले साल इसी दिन बाजारों में खचाखच भीड़ थी। बाजारों में बच्चों की मांग पर पबजी, स्पाइडर मैन, एंग्री बर्ड राखियां उपलब्ध हैं। चाइनीज उत्पादों के बहिष्कार के चलते बहनों ने भी स्वदेशी राखी खरीदी।
50 प्रतिशत रहा राखी का कारोबार
ऋषिकेश। लाजपत राय रोड स्थित राखी के थोक कारोबारी भारत भूषण ने बताया कि इस बार कोविड-19 के कारण राखी का कारोबार कम रहा। लोगों में पिछलों सालों के मुकाबले उत्साह कम रहा। वहीं बाजारों में ग्राहकों के कम आने से भी कारोबार 50 प्रतिशत तक रहा। ज्यादा नुकसान फुटकर व्यापारियों को उठाना पड़ा।
विज्ञापन

बहनों के लिए 20 बसें तैयार
ऋषिकेश। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर रोडवेज डिपो की ओर से 20 बसें तैयार की गई हैं। रोडवेज के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी हरेंद्र कुमार ने बताया कि बहनों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए बसें तैयार हैं। यह बसें देहरादून, गुरुकुल नारसन बॉर्डर, रुड़की, हरिद्वार-चिड़ियापुर बॉर्डर, बदरीनाथ, गोपेश्वर रूट पर चलेंगे। बस में 50 फीसदी यात्री होने पर बस को डिपो से रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें