लधौली में हुईं ये घोषणाएं
केदारनाथ-किमाड़ सड़क का नाम स्वतंत्रता सेनानी पंडित घनश्याम शास्त्री के नाम से होगा, टाकखंदक-करौली सड़क का डामर और सुधारीकरण, हनुमान मंदिर एड़ी मेला स्थल लधौली का सौंदर्यीकरण, किमौटा-रिखाड़ी सड़क का निर्माण, बालातड़ी के गोलचोरा बैंड से खरही के मटखानी तक सड़क निर्माण, चमतोला से ओलना सड़क निर्माण, रामलीला मंच दुबचौड़ा का निर्माण, एड़ीफटक शिला मंदिर की डेढ़ किमी सड़क का निर्माण, फुटलिंग मेला स्थल का सौंदर्यीकरण, जीआईसी दुबचौड़ा में विज्ञान वर्ग की मंजूरी, जीआईसी दुबचौड़ा का नामकरण शहीद विक्रम सिंह बिष्ट के नाम पर और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरगुल को इंटर का दर्जा।
ये लोग किए गए सम्मानित
1. वर्ष 1971 के युद्ध में हिस्सा लेने वाले श्हीद विक्रम सिंह बिष्ट की पत्नी पार्वती देवी।
2. वर्ष 1971 के युद्ध में हिस्सा लेने वाले कैप्टन शिवदत्त शर्मा।
3. वर्ष 1962 और 1971 के युद्ध में हिस्सा लेने वाले मैरोली गांव के मान सिंह बिष्ट।
4. पूर्व ग्राम प्रधान गंगा देवी।
5. जनसंघ के कार्यकर्ता रहे गोविंद बल्लभ जोशी।
6. जनसंघ के कार्यकर्ता रहे टीकराम जोशी।
रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, रिश्ते और विश्वास का त्योहार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर के गांधी मैदान में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, रिश्ते और विश्वास का त्योहार है। मुख्यमंत्री ने जिले की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से हस्तनिर्मित पिरूल, ऐपण, सूत और अन्य स्थानीय उत्पादों से बनाई गई राखियां और अन्य उत्पादों की सराहना की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी, भाजपा नेता हेमा जोशी आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, बनबसा नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल, जिला प्रभारी प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, सीओ अविनाश वर्मा, एपीडी विम्मी जोशी आदि अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
सीएम का पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
रक्षाबंधन समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का महिलाओं ने पुष्पवर्षा से स्वागत किया। गांधी मैदान के गेट से महिलाएं मुख्यमंत्री धामी और उनकी पत्नी गीता धामी पर पुष्पवर्षा करते हुए उन्हें मंच तक लाईं। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने वार्डन प्रेमा ठाकुर के दिशा-निर्देशन में रक्षाबंधन समारोह में स्वागत और रक्षाबंधन गीत, कुमाऊंनी लोकनृत्य पेश किए। रक्षाबंधन समारोह में महिलाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राखी भेंट कर सुख-समृद्वि और उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री की ओर से भी बहनों को रक्षाबंधन पर्व के उपहार भेंट किए गए। रक्षाबंधन समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर के गांधी मैदान के समीप सीएससी केंद्र का उद्घाटन भी किया।