फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2022: महिलाओं को रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा का तोहफा, सीएम धामी ने दिए निर्देश

Sat, 06 Aug 2022 05:23 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

रक्षाबंधन के पर्व पर इस बार भी महिलाओं को सरकार ने रोडवेज बसों में निशुल्क बस यात्रा का तोहफा दिया है। इस घोषणा के तहत छूट का लाभ केवल राज्य के भीतर यात्रा करने पर ही मिल सकेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन के दिन प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में निर्देश दिए, जिसके बाद सचिव अरविन्द सिंह ह्याँकी द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन



रक्षाबंधन के पर्व पर इस बार भी महिलाओं को सरकार ने रोडवेज बसों में निशुल्क बस यात्रा का तोहफा दिया है। इस घोषणा के तहत छूट का लाभ केवल राज्य के भीतर यात्रा करने पर ही मिल सकेगा। इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा योग का साया है। 11 अगस्त को रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाई पर राखी बांधने का करीब एक घंटे और 12 अगस्त को ब्रह्म मुहूर्त में तड़के मात्र 48 मिनट का ही मुहूर्त है।
विज्ञापन


भारतीय प्राच्य विद्या सोसायटी के ज्योतिषाचार्य प्रतीक मिश्रपुरी के मुताबिक उत्तराखंड में विशेष रूप से भद्रा का ध्यान रखा जाता है। इसलिए 11 अगस्त को रक्षाबंधन पर भाई की कलाई में राखी बांधने का शुभ मुहूर्त शाम को 8.50 बजे से 9.50 तक ही है। क्योंकि पूरे दिन भद्रा रहेगी। भद्रा में रक्षाबंधन नहीं होता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...नेचुरोपैथी डॉक्टरों का होगा पंजीकरण : सीएम धामी ने की घोषणा, कहा- अस्पताल खोलने में सरकार की मदद करे पतंजलि

उन्होंने बताया कि 12 अगस्त को पूर्णिमा एक घंटे के लिए है। किसी त्योहार को मानने के लिए करीब तीन घंटे तक वह तिथि होनी चाहिए जो 12 को नहीं होगी, इसलिए 11 अगस्त को प्रदोष काल में राखी बंधन होगा। लेकिन 12 अगस्त को ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 4.29 बजे से 5.17 बजे तक राखी बांधने का मुहूर्त रहेगा। शुक्ल यजुर्वेद ब्रह्मण 11 तारीख को दिनभर रक्षा अनुसंधान कर सकेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें