फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन 2019: बहनों ने राखी से सजाई अपने प्यारे भाई की कलाई और लिए मन पसंद उपहार

Thu, 15 Aug 2019 11:40 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वतंत्र दिवस के साथ ही भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार देहरादून में हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधी तो भाइयों ने बहनों को कई उपहार दिए, साथ ही साथ जीवन भर रक्षा का वचन दिया। सुबह से ही राखी बांधने का सिलसिला शुरू हो गया। इस पर्व पर कई पर्यावरण प्रेमियों ने पेड़ों में रक्षासूत्र बांधकर प्रकृति की रक्षा का संकल्प लिया। रक्षाबंधन पर्व पर सुबह से ही मिठाई की दुकानों पर भीड़ लगी रही। 
विज्ञापन


19 साल बाद 15 अगस्त को रक्षाबंधन 
इस बार 19 साल बाद स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन एक साथ मनाने का योग बना है। इससे पहले वर्ष 2000 में स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन एक ही दिन ही पड़े थे। विशेष यह कि रक्षाबंधन को सिद्धि योग में रक्षासूत्र बांधे जाएंगे। 
विज्ञापन


रक्षाबंधन के मुहूर्त 
रक्षाबंधन अनुष्ठान का समय : 5.49 से 17.58 बजे तक 
अपराह्न मुहूर्त: 13.43 से 16.20 बजे तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें