फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन्नई एक्सप्रेस के कलाकार को चाहिए गढ़वाली फिल्म

Thu, 30 Jan 2014 11:15 AM IST
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कामयाबी की सीढ़ियां आदमी को जिम्मेदारी और जमीन से जुड़े रहने का अहसास जरूर करा देती हैं।
विज्ञापन


सपना अभी भी अधूरा
शायद यही वजह है कि ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में शाहरुख खान के दोस्त बन चुके और अजय देवगन की ‘सिंघम-2’ करने जा रहे दून के राकेश कुकरेती का सपना अभी भी अधूरा है।

पढ़ें, बेरहम बाप ने किसी और को सौंप दिया जिगर का टुकड़ा

बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी फिल्मों में काम के बावजूद राकेश की चाहत है कि वह किसी गढ़वाली फिल्म में काम करें। मुंबई से फोन पर हुई बातचीत में राकेश ने बताया कि 12 साल के स्ट्रगल के बाद बॉलीवुड में काफी काम मिलने लगा है।
विज्ञापन


पढ़ें, अब उत्तराखंड को टक्कर देंगे उत्तराखंडी

सभी पहचानते हैं, लेकिन उत्तराखंड के फिल्म मेकर्स से कॉन्टैक्ट नहीं है। कोई गढ़वाली फिल्म ऑफर करेगा तो जरूर काम करना चाहूंगा। राकेश इन दिनों लाइफ ओके के सीरियल ‘एक बूंद इश्क’ में जयराज की भूमिका निभा रहे हैं।

पढ़ें, कहां, कब होंगे पंचायत चुनाव जानने के लिए पढ़ें...

वह जीटीवी पर पुनर्विवाह पार्ट-1, सोनी पर ‘होंगे जुदा ना हम’ के अलावा स्टार प्लस पर ‘दीया और बाती हम’ में मुख्य भूमिका निभा रही संध्या के पिता के तौर पर दिख चुके हैं। राकेश कई सारे विज्ञापन भी कर चुके हैं।

अब देवगन-करीना के साथ ‘सिंघम-2’
राकेश डायरेक्टर रोहित शेट्टी की सिंघम का सीक्वल सिंघम-2 में अजय देवगन और करीना कपूर के साथ नजर आएंगे। राकेश ने बताया कि इस फिल्म में उनका अलग ही परिवार दिखाया गया है। इसकी शूटिंग एक अप्रैल से होगी, हालांकि फिल्म की स्टोरी नहीं बताई जा सकती है।
विज्ञापन


पढ़ें, पीएम की 'शरण' में उत्तराखंड के सीएम

राकेश का घर दून के सारथी विहार में है। यहां उनके पिता कपेश्वर कुकरेती, मां सरला कुकरेती रहते हैं। राकेश मूलरूप से पौड़ी के जैरीखाल ब्लॉक से हैं। वे मुंबई से समय-समय पर दून आते हैं और गांव भी जाते रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें