टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने लोकसभा में गंगोत्री मंदिर की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने की मांग की। लोकसभा बृहस्पतिवार को उन्होंने कहा कि भागीरथी के प्रवाह का रास्ता बदलने से गंगोत्री धाम मंदिर को खतरा पैदा हो गया है।
16-17 जुलाई को गंगोत्री धाम में भारी बारिश से नदी में आए उफान के बाद भागीरथी ने अपना रास्ता बदल दिया है। नदी में उफान के कारण गाद और बोल्डर जमा होने से नदी मुख्य धारा वाले स्थान से 25 फीट दूर गंगोत्री धाम वाले किनारे से बहने लगी है। इससे मंदिर को खतरा पैदा हो गया है।
उन्होंने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि प्रदेश सरकार को गंगोत्री मंदिर की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दे और गंगोत्री मंदिर की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।