फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्थापना दिवस 2019: भारत-भारती उत्सव शनिवार को, बदले रहेंगे रूट, यहां देखें

Fri, 08 Nov 2019 02:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • परेड ग्राउंड में राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में होगा कार्यक्रम 
  • विक्रम और अन्य सार्वजनिक वाहनों के रूट पर पड़ेगा असर 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को भारत-भारती कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए परेड ग्राउंड के चारों ओर जीरो जोन रखा गया है। इस दौरान शहर के कई रूटों में तब्दीली की गई है। इसके लिए विक्रम, सिटी बस व अन्य सार्वजनिक वाहनों के रूट पर ज्यादा असर पड़ेगा। एसपी ट्रैफिक प्रकाश चंद आर्य ने शहर की जनता से भी व्यवस्था में भागीदारी निभाने की अपील की है। 

विज्ञापन


विक्रम के लिए रूट

विक्रम तीन नंबर रूट : कार्यक्रम की समाप्ति तक तहसील चौक तक ही आ सकेंगे। ये दून चौक से एमकेपी चौक होते हुए धर्मपुर की तरफ जाएंगे। 
विक्रम मैजिक रूट नंबर पांच : ये विक्रम व मैजिक वाहन मातावाला बाग कट से वापस भेजे जाएंगे। 
विक्रम मैजिक वाहन रूट नंबर आठ : कार्यक्रम की समाप्ति तक रेलवे गेट से वापस भेजे जाएंगे। 
विक्रम मैजिक वाहन रूट नंबर दो : पंत रोड स्थित विक्रम स्टैंड से संचालित नहीं होंगे। कार्यक्रम की समाप्ति तक इन्हें सहस्रधारा क्रॉसिंग से ही संचालित किया जाएगा। 
विज्ञापन


सिटी बस के लिए रूट

परेड ग्राउंड से कैंट राजपुर सेवा : ओरिएंट चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास से संचालित होंगी। किसी भी स्थिति में कनक चौक तक नहीं आएंगी। 
क्लेमेंटटाउन से राजपुर सेवा : पंत रोड लैंसडोन की तरफ न जाकर दर्शनलाल चौक से घंटाघर होते हुए राजपुर रोड कुठाल गेट जाएंगी। 
रायपुर, सहस्रधारा रोड बस सेवा : चूना भट्ठा से संचालित की जाएंगी और सर्वे चौक पर सवारी उतारकर वापस चूना भट्ठा जाएंगी।
नालापानी-सीमाद्वार बस सेवा : सर्वे चौक से क्रॉस रोड होते हुए फालतू लाइन से दर्शनलाल चौक से होकर जाएंगी।

यहां रहेंगे बैरियर 


बुद्धा चौक, दर्शनलाल चौक, डूंगा हाउस तिराहा, कनक चौक, रोजगार तिराहा, ओरिएंट चौक, लैंसडोन चौक, सर्वे चौक, होटल पैसेफिक तिराहा, मनोज क्लीनिक। 

वीआईपी पार्किंग 


पानी की टंकी के नीचे दून क्लब में अधिकारियों के वाहन खड़े होंगे जबकि मीडिया कर्मियों के वाहन डूंगा हाउस में पार्क किए जाएंगे। 

सामान्य पार्किंग व्यवस्था 


- पवेलियन ग्राउंड में चौपहिया वाहन 
- फारेस्ट कॉलेज ग्राउंड में दुपहिया वाहन
- मंगला देवी इंटर कॉलेज में चौपहिया वाहन 
- महिला आईटीआई में दुपहिया वाहन 
- श्रीनिवास वेडिंग प्वाइंट में दुपहिया वाहन 
- नगर निगम में चौपहिया वाहन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें