फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: कल हरिद्वार पहुंचेंगे राजनाथ सिंह, देंगे चुनावी जीत का मंत्र, 65 पार के लक्ष्य पर होगा मंथन

Sat, 21 Nov 2026 09:50 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार।

सार

विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच उत्तराखंड भाजपा संगठन को मजबूत करने और अपनी रणनीति को धार देने में जुटी है। इसी कड़ी में हरिद्वार में होने वाली बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के बीच चुनावी लक्ष्य और आगे की तैयारियों पर चर्चा होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी बैठक में शामिल होंगे।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में कल रविवार को होने वाली भाजपा की विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगामी विधानसभा चुनाव में सुरक्षित जीत का मंत्र देंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ के संगठन व सरकार में काम करने के उनके लंबे अनुभव से प्रदेश भाजपा को जीत के लिए मार्गदर्शन मिलेगा।

बीते दिनों भाजपा राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीएल संतोष ने देहरादून पहुंच कर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर 65 पार के लक्ष्य पाने की राह दिखाने के साथ प्रदेश भर में जनआशीर्वाद यात्रा व संवाद कार्यक्रम को दिसंबर तक करने का लक्ष्य दिया था। अब विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पार्टी पदाधिकारियों को सुरक्षित चुनावी जीत का मंत्र देंगे।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...हरिद्वार: भाजपा निकालेगी जनआशीर्वाद यात्रा 25 दिसंबर से, गंगोत्री और गोल्ज्यू देवता मंदिर से होगा आगाज

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति में प्रदेश के सभी कार्यकारिणी के सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी रहेंगे। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इसके अलावा पार्टी की ओर से बूथ से लेकर मंडल, जिला स्तर तक के कार्यक्रमों की श्रृंखला को हम अंतिम रूप देंगे। जन आशीर्वाद यात्रा, सरकार की उपलब्धियों को लेकर पार्टी प्रत्येक विधानसभा में जाएगी। इस पर भी बैठक में विस्तार से चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें