फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में शामिल होने हरिद्वार पहुंचे राजनाथ

Fri, 06 Feb 2015 01:06 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में पहुंच रहे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय छावनी में तब्दील हो गया है।
विज्ञापन


दिल्ली से हरिद्वार पहुंचे एनएसजी एवं एयरफोर्स के अधिकारी दिनभर सुरक्षा को लेकर पूर्वाभ्यास करते रहे। पुलिस का कहना है कि जिन स्थानीय नेताओं को गृहमंत्री बुलाएंगे, उन्हें ही पास जाने दिया जाएगा।

केंद्रीय गृहमंत्री शुक्रवार दोपहर दो बजे समारोह में पहुंचेंगे। गुरुवार को स्थानीय स्तर पर उनकी सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी नगर पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार को सौंपी गई। सुबह दिल्ली से एनएसजी के डीआईजी रैंक के अधिकारी एवं वायुसेना के अधिकारियों की टीम हरिद्वार पहुंची।
विज्ञापन


सरसावा (सहारनपुर) से हेलीकॉप्टर को पूर्वाभ्यास के तौर पर दयानंद स्टेडियम में उतारा गया। वहां से कार्यक्रम स्थल तक के सफर की दूरी तय की गई। मंच की मजबूती जांची-परखी गई। सुरक्षा घेरे को लेकर भी अधिकारियों के बीच मंथन हुआ।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वीटी अग्रवाल ने बताया कि गृहमंत्री के पहुंचने पर पांच राजपत्रित अधिकारी अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। करीब डेढ़ सौ पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें