फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाली आईपीएस अपर्णा कुमार की गृह मंत्री ने की तारीफ, पौधा देकर किया सम्मानित

Wed, 23 Jan 2019 09:12 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
आईपीएस अपर्णा को सम्मानित करते गृहमंत्री राजनाथ सिंह
विज्ञापन

111 मील का दुर्गम सफर तय कर दक्षिणी ध्रुव पर तिरंगा लहराने वाली पहली आईपीएस अधिकारी अपर्णा कुमार को मंगलवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सम्मानित किया। उत्तराखंड में आईटीबीपी डीआईजी पद पर तैनात अपर्णा 2002 बैच की यूपी कैडर की अधिकारी हैं।

विज्ञापन


अपर्णा के पति 2002 बैच के आईएएस संजय कुमार इस समय यूपी में नगर विकास सचिव हैं। अपर्णा कुमार ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। गृह मंत्री ने उनके साहस और हिम्मत की सराहना की।

साथ ही एडवेंचर स्पिरिट की भी तारीफ की। अपर्णा ने चार जनवरी को अंटार्कटिका के केंद्रीय आधार शिविर से चढ़ाई शुरू की थी। 13 जनवरी को भारतीय समयानुसार सुबह करीब 5 बजे उन्होंने अपना मिशन पूरा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

माइनस 40 डिग्री तापमान में स्नो ट्रेकिंग और स्कींइग की मुश्किल चुनौती से जूझते हुए वे आगे बढ़ती रहीं। उन्होंने अपने 10 सदस्यीय दल के साथ रोजाना 20 से 25 किमी दूरी तय की। अपर्णा इससे पहले दो बार माउंट एवरेस्ट भी फतह कर चुकीं हैं।

ऐसा करने वाली वे पहली महिला पुलिस अधिकारी हैं। इसके अलावा वे विश्व के सात महाद्वीपों में से साउथ अमेरिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, यूरोप और अंटार्कटिका के सबसे ऊंचे शिखर पर तिरंगा लहरा चुकी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें