गृहमंत्री ने शिष्टमंडल से कहा कि भाजपा ने पूर्व में जिलों की घोषणा की है, अमलीजामा भी वही पहनाएगी। वो इस संबंध में शीघ्र मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से बात करेंगे।
डीडीहाट से शिष्टमंडल में शामिल जिला बनाओ वर्किंग कमेटी के संयोजक लोकेश भड़ ने फोन पर बताया कि गृहमंत्री ने कहा कि उन्हें अपना वादा याद है और इस संबंध में जल्द ही ठोस कार्रवाई होगी।
शिष्टमंडल ने गृहमंत्री को याद दिलाया कि पूर्व में खुद उन्होंने नए जिलों के गठन का वादा किया था। बाद में शिष्टमंडल की दिल्ली में हुई बैठक में पूर्व में घोषित चारों जिलों के संबंध में चर्चा की गई। फैसला किया गया कि अब जिलों के संबंध में एक राय होकर ठोस रणनीति बनाकर आगे की लड़ाई लड़ी जाएगी।