साउथ फिल्मों के सुपर स्टार व भगवान की तरह पूजे जाने वाले मशहूर अभिनेता रजनी कांत के चाहने वालों के लिख खुशखबरी है। आगामी 17 जुलाई को रजनी कांत अपने जलवे बिखेरने आ रहे हैं।
रजनी कांत की फिल्म की शूटिंग तीन अगस्त तक एफआरआई और मसूरी में की जाएगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रजनी कांत को सीएम आवास में पारिवारिक निमंत्रण भी दिया है। सुपर स्टार रजनी कांत अपनी साउथ फिल्म की शूटिंग के लिए 17 जुलाई को पूरी यूनिट के साथ दून पहुंच रहे हैं।
रजनी कांत ने कुछ दिन पहले ट्वीट पर फिल्म की शूटिंग के लिए दून आने का जिक्र भी किया था। फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर राजेंद्र हिमरे, संजीव मेहता और संजय गुप्ता भी दून में मौजूद रहेंगे। फिल्म की यूनिट दो दिन पहले ही दून पहुंच जाएंगी। मसूरी में स्थित गन हिल, दलाई हिल, जॉर्ज एवरेस्ट जैसे पर्यटन स्थल में रजनी कांत की फिल्म के कुछ दृश्य फिल्माए जाएंगे।
सुमित अदलखा ने बताया कि बृहस्पतिवार को रजनी कांत ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से फोन पर बात की। मुख्यमंत्री ने रजनी कांत को अपने आवास में पारिवारिक निमंत्रण भी दिया। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि शूटिंग के दौरान जो भी राज्य सरकार से सहयोग बन पाएगा वो उन्हें दिया जाएगा।