फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीरे-धीरे साफ होने लगी उत्तराखंड यूथ कांग्रेस की नई टीम की शक्ल

Fri, 13 Jul 2018 08:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Rahul Gandhi
विज्ञापन

उत्तराखंड यूथ कांग्रेस की नई टीम की शक्ल धीरे-धीरे साफ होने लगी है। शुक्रवार को जिलों और विधानसभा सीटों के चुनाव नतीजे निकल गए।

विज्ञापन


देहरादून जिले में सबसे ज्यादा वोट पाकर भूपेंद्र सिंह नेगी अध्यक्ष निर्वाचित घोषित हुए हैं। महासचिव पद के चुनाव में सबसे ज्यादा वोट गौरव कुमार ने हासिल किए हैं। जिले की सभी दस विधानसभा सीटों पर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भी निर्वाचित हो गए हैं। अब जिले और विधानसभा सीटों पर कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष और महासचिव के चुनाव के नतीजों का एलान होगा। इससे पहले, सुबह मतगणना शुरू हुई। जैसे ही नतीजे घोषित हुए विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। कइयों ने होली भी खेली।

बेहद तकनीकी है यूथ कांग्रेस का चुनाव
यूथ कांग्रेस का चुनाव बेहद तकनीकी है, जिसमें प्राप्त वोट के आधार पर पद दिए जाते हैं। सबसे ज्यादा वोट लाने वाला उम्मीदवार जाहिर तौर पर मुख्य पदाधिकारी बनता है, लेकिन बाकी पदाधिकारियों को भी कोई न कोई पद मिलता है। मसलन, दून जिलाध्यक्ष चुनाव में चार उम्मीदवार सामने थे। भूपेंद्र सिंह नेगी सबसे ज्यादा वोट लाकर अध्यक्ष बन गए हैं, लेकिन बाकी अन्य पदाधिकारियों को भी उपाध्यक्ष बनाया जाएगा। इसी तरह, महासचिव पद पर चुनाव लडे़ बाकी 16 उम्मीदवारों को पद प्रदान किए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी उदय सिंह गुर्जर के अनुसार, शनिवार तक स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी कि कार्यकारिणी की शक्ल किस तरह की उभरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसको कितने वोट मिले
दून जिलाध्यक्ष देहरादून
भूपेंद्र सिंह नेगी  1752
अजय त्यागी    1637
रितेश क्षेत्री       1602
गोपाल सिंह चौधरी 251

जिला महासचिव देहरादून
गौरव कुमार  2011
 
ये चुने गए विधानसभा अध्यक्ष
विधानसभा        नाम         वोट
सहसपुर          नितीश मौर्या  378
डोईवाला         राहुल सैनी    259
धर्मपुर            सिद्घार्थ वर्मा  295
विकासनगर       यश शर्मा     458
रायपुर             नयन        392
कैंट              शोभित तिवारी 323
राजपुर रोड       मोहित मेहता   208
मसूरी            वसीम अकरम  233
ऋषिकेश         अमरजीत सिंह 166
चकराता          अरुण चौहान- 83

प्रदेश टीम के लिए 58 उम्मीदवार
यूथ कांग्रेस की प्रदेश टीम के लिए 58 उम्मीदवार मैदान में है। अध्यक्ष पद के लिए आठ और महासचिव पद के लिए 50 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है। प्रदेश मुख्यालय पर शनिवार को मतगणना होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें