फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनाव परिणाम 2018: किच्छा के राजेंद्र का राजस्थान में ‘राज’, कोटपुतली से दूसरी बार बने विधायक

Wed, 12 Dec 2018 10:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किच्छा
विज्ञापन
assembly election result
विज्ञापन

नगर के आवास विकास कालोनी निवासी प्रमुख उद्योगपति राजेंद्र सिंह यादव राजस्थान के कोटपुतली विधान सभा सीट से लगातार दूसरी बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मुकेश गोयल को 21 हजार से अधिक मतों से पराजित किया है। उनकी जीत पर उनके घर आवास विकास कालोनी में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। 

राजेंद्र यादव का जन्म नगर की पुरानी मंडी में हुआ था। उनके पिता स्व. लाला रामजी लाल यादव की गिनती नगर बसाने वाले समाजसेवियों में की जाती है। उनके पुत्र राजेंद्र सिंह ने दो दशक पहले राजस्थान के कोटपुतली जाकर एक स्कूल खोला था।

विज्ञापन

पिछले चुनाव में भी वह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर विजयी हुए थे। एक बार फिर कांग्रेस ने उन पर भरोसा कर टिकट दिया।

मंगलवार को हुई मतगणना में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मुकेश गोयल को 21 हजार से से अधिक मतों से पराजित कर वह एक बार फिर विधानसभा पहुंचे हैं।

उनकी जीत की सूचना पर आवास विकास कालोनी स्थित उनके आवास पर बधाई देने वालों की भीड़ लग गई। प्रशंसकों ने आतिशबाजी कर लड्डू बांटे।
विज्ञापन

इस समय उनके घर पर उनके बहनोई आनंद प्रकाश यादव, बहन सरोज बाला, भांजा पुनीत यादव, भतीजे आदेश यादव और अभिषेक यादव हैं।

पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, पूर्व पालिकाध्यक्ष महेंद्र चावला, विजय प्रकाश यादव, अरुण कुमार शुक्ला, डॉ. राहुल किशोर, डॉ. मृदुला किशोर, राम बाबू, हरीश पनेरू, हाजी सरवर यार खान आदि ने बधाई दी है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें