चार रेंजों में होती है जंगल सफारी
पार्क क्षेत्र की चार रेंजों चिल्लावाली रेंज (30 किमी), हरिद्वार रानीपुर रेंज (24 किमी), मोतीचूर रेंज (22 किमी) व चीला रेंज (36 किमी) में जंगल सफारी संचालित की जाती है। करीब 200 से अधिक स्थानीय निवासियों को रोजगार भी मिलता है। पार्क क्षेत्र में 160 से अधिक जंगल सफारी वाहन हैं।
जंगल सफारी के लिए सफारी पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। पर्यटन व्यवसायी पंजीकरण फार्म 25 अक्तूबर तक प्रधान कार्यालय या वेबसाइट rajajitigerreserve.uk.in से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर निर्धारित की गई है।
- अजय लिंगवाल, एसीएफ, राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क