फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: रास्ते में पटाखे जलाने से गुस्साए ग्रामीण ने युवक के ऊपर फेंका केमिकल, बुरी तरह झुलसा

Wed, 22 Oct 2025 02:53 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

Roorkee News: भिक्कमपुर में कुछ युवक पटाखे फोड़ रहे थे। आरोप है कि घर के बाहर पटाखे फोड़ने से नाराज व्यक्ति ने उनके ऊपर  केमिकल फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क पर पटाखा फोड़ रहे युवक पर एक व्यक्ति ने छत से  केमिकल फेंक दिया। युवक का पूरा शरीर बुरी तरह झुलस गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


मंगलवार रात आठ बजे भिक्कमपुर गांव के सौरभ, राहुल, पंकज, दीपक, विशाल आदि इकट्ठा होकर सड़क पर पटाखे फोड़ रहे थे। आरोप है कि घर के बाहर पटाखे फोड़ने से नाराज गोवर्धन (55) व्यक्ति ने उनके ऊपर  केमिकल फेंक दिया। इससे सौरभ बुरी तरह झुलस गया, जबकि अन्य युवकों के ऊपर भी छींटे पड़े।

गंभीर रूप से झुलसे सौरभ के शोर मचाने पर उसके परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने गोवर्धन की जमकर धुनाई कर दी। बताया जा रहा है कि वह नशे में था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस आरोपी को पकड़कर चौकी ले आई। चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि गांव के शेर सिंह ने की तहरीर पर गोवर्धन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। वहीं, चर्चा यह भी रही कि युवक के ऊपर तेजाब फेंका गया है, जबकि पुलिस ने केमिकल ही बताया।

Kotdwar News: नेपाली श्रमिक ने दुधमुंहे बच्चे को खाई में फेंककर मार डाला; फिर खुद की आत्महत्या

विज्ञापन

युवकों पर  केमिकल फेंकने का मामला सामने आया है। आरोपी पर केस दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने फेंके गए पदार्थ के नमूने ले लिए हैं। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
- शेखर चंद्र सुयाल, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें