फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल सफारी के लिए हो जाएं तैयार,15 से सैलानियों के लिए खुलेगा राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क

Mon, 12 Nov 2018 08:31 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
Rajaji National Park - फोटो : uttarakhandtourism
विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व की विभिन्न रेंजों के गेट 15 नवंबर को सैलानियों को खोल दिए जाएंगे। सैलानियों की सुविधा के लिए राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने तैयारी कर ली है। इस बार ट्रैक की मरम्मत कर दी गई। 

विज्ञापन


 राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज वन्यजीव बाहुल्य क्षेत्र है। यहां टाइगर, लेपर्ड, हाथी, वाइल्ड बोर, चीतल, सांभर के अलावा विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों की भरमार है। हर साल की तरह इस बार भी 15 नवंबर को चीला रेंज के अलावा रानीपुर, मोतीचूर, मोहंड, आशारोड़ी रेंजों के गेट सैलानियों के लिए खोले जा रहे हैं।

36 किलोमीटर का यह ट्रैक सैलानियों के लिए रोमांच से भरा है। सैलानी रेंज में हाथी की सवारी का भी भरपूर आनंद उठा सकते हैं, लेकिन इस बार हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में प्राइवेट वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


जबकि वन विभाग के भी केवल 20 वाहन ही पार्क में प्रवेश कर पाएंगे। राजाजी टागइर रिजर्व के वार्डन अजय शर्मा ने बताया कि पार्क के 36 किलोमीटर ट्रैक का सौंदर्यीकरण किया गया है। नदी से हुए कटाव के कटाव के कारण ट्रैक के रूट को हल्का डायवर्ट किया गया है। जिन स्थानों पर ट्रैक खस्ताहाल था, उसे ठीक किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें