फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajaji Tiger Reserve: मोतीचूर क्षेत्र में पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर गुलदार की मौत, शरीर के हुए दो टुकड़े

Mon, 17 Jul 2023 03:27 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, श्यामपुर(ऋषिकेश)

सार

सुबह एक पैसेंजर ट्रेन योग नगरी रेलवे स्टेशन पर आ रही थी। वन विभाग के अनुसा, गुलदार के पटरी पार करने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। 
विज्ञापन
रेल की पटरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश के मोतीचूर वन क्षेत्र में सौंग नदी की रेल पटरी पर एक गुलदार पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। इस दौरान मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ट्रेन की स्पीड इतनी तेज थी कि गुलदार का शव टुकड़ों मे तब्दील हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची टीम ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटना की जांच पड़ताल मे जुट गई है।

विज्ञापन


Nainital: देर रात कालाढूंगी नैनीताल मार्ग पर खाई में गिरी यूपी के पर्यटकों की कार, दो की मौत, पांच लोग घायल

बता दें कि ऋषिकेश से सटे राजाजी टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क के पास मोतीचूर वन रेंज के पास ही रेलवे ट्रैक है। सुबह एक पैसेंजर ट्रेन योग नगरी रेलवे स्टेशन पर आ रही थी। वन विभाग के अनुसा, गुलदार के पटरी पार करने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी जानवरों की मौत

इन दिनों बरसात के दौरान पार्क मे मौजूद जंगली जानवर स्थान परिवर्तन करते हैं। जानवर के ट्रेन की चपेट में आने का यह कोई पहला मामला नहीं है। ऐसा इस स्थान पर वहले भी कई बार हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें