फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व : सेटेलाइट रेडियो कॉलर लगाने के लिए वन विभाग को ढूंढे नहीं मिल रहे 10 हाथी

Thu, 22 Oct 2020 02:54 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व के जिन 10 हाथियों को सेटेलाइट रेडियो कॉलर लगाया जाना है वे पार्क अधिकारियों, कर्मचारियों को ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। फिलहाल पार्क प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी अब तक एक ही हाथी को रेडियो कॉलर लगा पाए हैं। 

विज्ञापन


बता दें, राजाजी टाइगर रिजर्व के 10 हाथियों को सेटेलाइट रेडियो कॉल लगाया जाना है। सेटेलाइट रेडियो कॉलर उन हाथियों को लगाया जा रहा है जो टाइगर रिजर्व से निकलकर हरिद्वार व आसपास के आबादी वाले इलाकों में प्राय: दाखिल हो जाते हैं। केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से सेटेलाइट रेडियो कॉलर लगाने की मंजूरी दी जा चुकी है।

पार्क प्रशासन की ओर से सेटेलाइट रेडियो कॉलर भी मंगा लिए गए हैं। पार्क अधिकारियों की मानें तो जिन हाथियों को रेडियो कॉल लगाया जाना है वे घने जंगलों में चले गए हैं। ऐसे में उन्हें ढूंढने में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन


राजाजी टाइगर रिजर्व निदेशक डीके सिंह का कहना है कि जिन 10 हाथियों को रेडियो कॉलर लगाया जाना है उन सभी हाथियों को चिह्नित कर उनकी मैपिंग भी की जा चुकी है। हाथियों की लोकेशन को भी चिह्नित किया जा चुका है। दिक्कत इस बात की है कि हाथी लगातार मूवमेंट कर रहे हैं। फिर भी एक-एक करके सभी हाथियों को जल्द ही  रेडियो कॉलर लगा दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें