फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीजिए सैर का मजा, खुल गया राजाजी पार्क

Fri, 15 Nov 2013 05:28 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार से देश-विदेश में मशहूर राजाजी पार्क सैलानियों के लिए खोल दिया गया। पार्क में एंट्री सुबह सात बजे से होगी। सबसे पहले पार्क में सफारी के लिए आए सैलानी के सबसे छोटे बच्चे द्वारा रिबन काटकर इस सीजन का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन


315 से भी ज्यादा प्रजातियों के लिए विख्यात
हाथी, बाघ, गुलदार और पक्षियों की 315 से भी ज्यादा प्रजातियों के लिए राजाजी पार्क विख्यात है। हरिद्वार के समीप 14829.8 हेक्टर में फैले चीला वन रेंज में वन सफारी की शुरुआत की जाएगी।

पढ़ें, हल्के झटकों से ‘हल्की’ हो रही है धरती

पार्क प्रशासन को भारी संख्या में सैलानियों के पहुंचने की उम्मीद है। चीला वन क्षेत्राधिकारी डीपी उनियाल ने बताया कि पार्क के खुलने से आपदा के बाद पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


झिलमिल झील में सफारी की शुरुआत
बारहसिंघों और सुरखाब जैसे विदेशी पक्षियों के लिए मशहूर रशियावढ़ वन रेंज स्थित झिलमिल झील में भी वन सफारी के लिए आज से शुरुआत हो गई। यह जानकारी प्रभागीय वनाधिकारी एमबी सिंह ने दी। इसके लिए रेंज में तैयारी पूरी हो चुकी है।

पार्क में प्रवेश के कायदे
पार्क में सुबह 7:30 बजे से 9:30 तक वाहनों का प्रवेश होगा। एक दिन में अधिकतम 20 से 25 वाहनों को अनुमति होगी। पर्यटकों को केवल पानी की एक बोतल और एक चिप्स का पैकेट ले जाने की अनुमति होगी। 100 (एक सौ रुपए) गेट पर जमा करने होंगे।

पढ़ें, संतों से मोदी का 'रोल' जानने हरिद्वार पहुंचे सिंघल

पार्क के अंदर ही फेंकने पर 100 रुपए जब्त होंगे। मोटरसाइकिल से पार्क के अंदर की सैर नहीं की जा सकेगी। पर्यटकों को तीन घंटे के अंदर या 12 बजे दोपहर तक बाहर आना होगा। कुल ट्रैक 36 किलोमीटर है।

इतने रुपए चुकाने होंगे
भारतीय सैलानी की एंट्री पर 150 रुपए शुल्क लगेगा जबकि विदेशी पर्यटक को 600 रुपए चुकाने होंगे। यदि निजी वाहन अंदर ले जा रहे हैं तो भारतीय पर्यटकों को वाहन का प्रवेश शुल्क 250 रुपए और विदेशी पर्यटकों को 600 रुपए देने होंगे। एक गाड़ी में अधिकतम छह पर्यटक अंदर जा सकते हैं।

राजाजी नेशनल पार्क से अधिकृत जिप्पी ले जाने पर विदेशियों को पर्यटक शुल्क के अलावा जिप्सी का किराया 1300 रुपए और जिप्सी का एंट्री शुल्क 500 रुपए अदा करना होगा। भारतीय पर्यटकों के लिए जिप्सी का किराया तो ज्यों का त्यों रहेगा लेकिन जिस्पी का एंट्री शुल्क 250 रुपए देना होगा।
विज्ञापन


फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें