30 जुलाई तक होगा अंतिम निर्णय
आने वाले आवेदनों पर विवि के स्तर से सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद विवि राजभवन को अनिवार्य तौर पर 30 अप्रैल तक प्रस्ताव भेजेंगे। विवि से प्रस्ताव मिलने की तिथि से अधिकतम एक माह के भीतर कुलाधिपति कार्यालय (राजभवन) से संबद्धतापत्र जारी कर दिए जाएंगे। 30 जुलाई तक कुलाधिपति सभी अनुमोदन पर अंतिम निर्णय लेंगे।
ये भी पढ़ें...Uttarkashi: 15-16 बच्चों को लेकर स्कूल जा रही यूटिलिटी खाई में गिरी, चीख-पुकार मचते ही बचाने के लिए दौड़े लोग
पुराने संबद्धता पत्रों पर फैसला बाकी
करीब पांच साल से बहुत से कॉलेजों को संबद्धता प्रमाणपत्र जारी नहीं हुए हैं। इसके लिए उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देशों के बाद शासन ने राजभवन को पत्र भेजा हुआ है। संबद्धता के इस मुद्दे के समाधान के लिए राजभवन की ओर से बैठक बुलाई जाएगी। इसमें संबद्धता पर निर्णय होने की उम्मीद है। समय से संबद्धता पत्र प्राप्त न होने पर कॉलेजों में पढ़ रहे हजारों छात्र इस साल भी समाज कल्याण विभाग से मिलने वाली छात्रवृत्ति से वंचित हो सकते हैं।