फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस पीड़ित के लिए न्याय की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। हाथरस कांड के पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और परिवार को सुरक्षा देने की मांग को लेकर सीटू ने गांधी पार्क में प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों को संरक्षण देने के लिए भाजपा सरकार की कड़ी निंदा की और पीड़ित परिवार को बदनाम करने की साजिश रचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सीटू के कार्यकर्ता मंगलवार को गांधी पार्क में एकत्रित हुए। वहां उन्होंने मोदी और योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि हाथरस कांड के आरोपियों को कुछ भाजपा नेताओं का संरक्षण मिल रहा है। इससे पीड़ित परिवार को सुरक्षा का खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने पीड़िता को न्याय देने के साथ ही परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। साथ ही उन्होंने लॉकडाउन में वापस गए मजदूरों को काम पर रखने और श्रम कानूनों को वापस लेने की भी मांग की।
प्रदर्शन करने वालों में जिला महामंत्री लेखराज, उपाध्यक्ष भगवंत सिंह पयाल, रविंद्र नौडियाल, मामचंद, अनंत आकाश, शिवा दुबे, देवराज, सुरेंद्र बिष्ट, चंद्र किशोर, दिनेश, राजेश आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें