फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सोलर आधारित कृषि के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालसी। आईआईटी रुड़की की अनुगूंज परियोजना के तहत ग्राम पजिटिलानी में किसानों के लिए सोलर आधारित कृषि तकनीक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को सोलर उपकरणों का उपयोग करके खेती की लागत को कम करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रशिक्षकों ने किसानों को नवीकरणीय ऊर्जा आधारित आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने एवं खेती की लागत को कम करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया अनुगूंज परियोजना नवीकरणीय ऊर्जा आधारित, एकीकृत एवं स्केलेबल मॉडल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के अवसर सृजित करने, स्थानीय नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य कर रही है। इस अवसर पर आईआईटी रुड़की के वास्तुकला विभाग की प्रो. अवलोकिता अग्रवाल तथा टीआईडीईएस बिजनेस इनक्यूबेटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आज़म अली खान, अभिषेक चौहान, आरिफ, सुरेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें