फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर स्टेडियम को बनाया होम ग्राउंड

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) ने राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर को अपने पहले होम ग्राउंड के रूप में चुना है। सीएयू की एपेक्स काउंसिल की बैठक में इस पर मुहर भी लगा दी गई है। होम ग्राउंड मिलने के बाद अब सीएयू द्वारा क्रिकेट की गतिविधियों में तेजी लाई जाएगी। हाई परफॉर्मेंस प्रोग्राम समेत अन्य ट्रेनिंग कैंप अब इसी स्टेडियम में होंगे।
विज्ञापन

लंबे समय से होम ग्राउंड के चयन में जुटी सीएयू की खोज आखिरकार पूरी हो ही गई। सीएयू की ओर से लगातार नए प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा के बाद होम ग्राउंड की कमी लगातार खल रही थी, क्योंकि होम ग्राउंड बनाए बिना इन कैंपों व गतिविधियों का आयोजन करना बेहद मुश्किल था। इंटरनेशनल स्टेडियम रायपुर सीएयू की शुरू से ही पहली पसंद में था, लेकिन स्टेडियम की फीस में पिछले दिनों हुई बढ़ोतरी के कारण सीएयू ने यह फैसला लेने में देरी की। बीसीसीआई उपाध्यक्ष महिम वर्मा ने कहा कि महत्वाकांक्षी हाई परफॉर्मेंस प्रोग्राम को होम ग्राउंड में ही किया जाएगा। इसके अलावा अन्य कैंप भी यहीं होंगे।
----
मार्च तक रिपोर्ट सौंपेगी मॉनीटरिंग कमेटी
सीएयू खिलाड़ियों के कॉन्ट्रेक्ट योजना को लागू करने को लेकर गंभीर नजर आ रही है। सीएयू ने इसकी मॉनीटरिंग के लिए सीईओ की अध्यक्षता में कमेटी गठित की है। कमेटी को मार्च 2020 तक का समय दिया है। सीएयू अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि स्कॉलरशिप एवं कॉन्ट्रेक्ट योजना बेहद महत्वपूर्ण हैं। सीएयू इन्हें शीघ्र लागू करना चाहती है, ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की राह में आर्थिक परेशानी न आ सके। इसके लिए गठित की गई मॉनीटरिंग कमेटी को योजना को प्रभावी तरीके से लागू करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कमेटी में सीईओ के अलावा दो अन्य सदस्य भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें