फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह से रात तक रुक-रुककर होती रही बारिश

विज्ञापन
शुक्रवार शाम को हुई बारिश से दर्शनलाल चौक स्थित सेंट थॉमस स्कूल के आगे हुआ जलभराव।
विज्ञापन
राजधानी समेत आसपास के इलाकों में शुक्रवार देर रात तक रुक-रुककर बारिश होती रही। बावजूद इसके शहर के अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

शहर के ज्यादातर इलाकों में सुबह करीब दो घंटे तक रिमझिम बारिश होती रही। उसके बाद कुछ देर के लिए मौसम साफ हो गया और हल्की धूप खिल गई। कुछ देर बाद फिर आसमान बादलों से ढक गया और बारिश शुरू हो गई। घंटाघर और उससे लगे इलाकों में इस दौरान तेज बारिश हुई। शाम के समय तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ी। अंधेरा होने के साथ ही ज्यादातर इलाकों में बारिश शुरू हो गई, जो देर रात तक जारी रही। इस दौरान कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार मोहकमपुर केंद्र में पूरे दिन 29 और आशारोड़ी में 42 मिमी बारिश रिकॉर्ड की। पूरे दिन बारिश के बावजूद अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को जहां अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, वहीं शुक्रवार को यह तीन डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 30.7 डिग्री तक पहुंच गया। रात के तापमान में बहुत ज्यादा अंतर नहीं आया। न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज भी दून समेत आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे। कई इलाकों में दो से तीन दौर की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें