फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rainfall: मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन का खतरा बरकरार, कोल्हूखेत के पास सड़क धंसने से बढ़ी चिंता

Mon, 20 Jul 2026 02:00 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी

सार

लगातार बारिश के कारण मसूरी-देहरादून मार्ग पर कोल्हूखेत पानीवाला बैंड के पास सड़क का एक हिस्सा धंस गया।
विज्ञापन
कोल्हूखेत में सड़क धंसी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के चलते मौसम में ठंडक बढ़ गई है। यहां पांच जुलाई से रुक-रुक कर हो रही बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लगातार बारिश के कारण मसूरी-देहरादून मार्ग पर कोल्हूखेत पानीवाला बैंड के पास सड़क का एक हिस्सा धंस गया। सड़क पर मोटी दरारे पड़ गई, हालांकि मार्ग पर आवागमन तो जारी है, लेकिन सड़क की स्थिति को देखते हुए कभी भी बड़ा हिस्सा धंसने का खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन


सड़क धंसने के कारण वाहन चालकों को अत्यधिक सावधानी बरतनी पड़ रही है। यदि बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो सड़क को और अधिक नुकसान पहुंच सकता है, जिससे मसूरी का देहरादून मार्ग से यातायात  प्रभावित होने की आशंका है। स्थानीय निवासी धर्मेंद्र सिंह, गौरव रावत ने बताया कि  संबंधित विभाग को जल्द स्थायी मरम्मत करानी चाहिए, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Haridwar: कलियर-धनौरी मार्ग पर हादसा; बाइक सवार दो युवकों पर गिरा विशालकाय पेड़ का टहना, दोनों गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में छोटे-छोटे भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है, जबकि पर्यटकों को भी मौसम के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट आने से ठंड का अहसास बढ़ गया है।

बारिश के चलते बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में कम चहल-पहल देखने को मिल रही है। कई लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हुए हैं और निर्माण कार्य भी लगभग ठप पड़े हैं। लोनिवि के सहायक अभियंता शिवराज सिंह लोधियाल ने कहा कि सड़क पर दरार आई है, स्थिति पर नजर बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें