फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: बारिश ने नौ डिग्री गिराया पारा

Wed, 17 Jun 2015 07:49 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून सहित उत्तराखंड के उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बुधवार को कुछ देर की बारिश से गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन


जहां पहाड़ी क्षेत्रों में कई जगहों पर दिन में कई बार बूंदाबांदी हुई तो वहीं राजधानी में करीब 35 मिनट तक जमकर मेघा बरसे। इससे राजधानी का पारा शाम को नौ डिग्री गिर गया। गुरुवार को भी सूबे में ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।

प्रदेश में उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश से दिन की शुरुआत हुई। कई जगहों पर बूंदाबांदी से पहाड़ का मौसम सुहावना रहा। राजधानी में भी सुबह से आंशिक बादलों के बीच उमस बढ़कर 81 तक पहुंच गई। पारा भी अधिकतम 36 डिग्री तक पहुंचने के बाद दोपहर करीब तीन बजे के बाद अचानक बारिश शुरू हुई।
विज्ञापन


करीब 35 मिनट में राजधानी में 5.4 मिमि बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के बाद शाम को पारा नौ डिग्री गिरकर 27 डिग्री पर पहुंच गया। राजधानी वासियों को बड़ी राहत मिली।
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि गुरुवार को प्रदेश में कई क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं जबकि राजधानी में दिन में आंशिक बादल और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि इसके बाद प्रदेश में प्री मानसून की स्थिति साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें